Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ikkis : धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को करण जौहर की शुभकामनाएं, बोले- उन्हें फिर पर्दे पर देखना खास अनुभव

‘इक्कीस' में धर्मेंद्र के आखिरी अभिनय को देखना हम सबके लिए बेहद खास होगा : करण जौहर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ikkis : फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस' को शुभकामनाएं दीं और बृहस्पतिवार को कहा कि पर्दे पर एक बार फिर सितारे को देखना उनके लिए और सिनेमा प्रेमियों के लिए खास अनुभव होगा।

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह एक जनवरी 2026 को रिलीज होगी। जौहर के होम प्रोडक्शन, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' अब 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisement

करण जौहर ने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के ट्रेलर पर बात करते हुए कहा कि मै ‘इक्कीस' देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह हम सबके लिए एक बेहद खास फिल्म है। मेरे लिए निजी कारणों से ये खास है, हम सभी धरम जी के प्रति बहुत आदर और श्रद्धा रखते हैं तथा उनका जाना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Advertisement

करण जौहर ने कहा कि उन्हें आखिरी बार इस फिल्म में देखना हम सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए बेहद मायने रखेगा। ‘इक्कीस', परमवीर चक्र प्राप्त सैनिक अरुण खेत्रपाल की कहानी है, जो एक सेकंड लेफ्टिनेंट थे और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 21 वर्ष की आयु में शहीद हो गए थे। अगस्त्य नंदा ने खेत्रपाल की भूमिका निभाई है।

Advertisement
×