बॉलीवुड में कोई मेरा बाप नहीं, जो मुझे काम दे; आदिल से निकाह के बाद भी इस्लाम फॉलो कर रहीं राखी, इस्लाम धर्म अपनाने पर तोड़ी चुप्पी
उमराह से लौटकर बदला राखी का अंदाज, अब कपड़ों और शादी पर दिया बड़ा बयान
Rakhi Sawant Controversy : एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आदिल खान दुर्रानी से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाने वाली राखी ने अब अपने धार्मिक सफर और जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ने और उमराह करने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है।
3 साल से पढ़ रही हैं नमाज
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने कहा कि करीब तीन साल पहले उन्होंने नमाज पढ़ना सीखा। इसके बाद से उन्हें अपनी जिंदगी बेहतर महसूस होती है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि खुदा उन्हें उनके दुश्मनों से बचाता है। राखी ने यह भी बताया कि वह अब भी इस्लाम धर्म को फॉलो करती हैं। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी लाइफस्टाइल को लेकर कहा कि उनके अंदर एक बदलाव अभी नहीं आया है और वह ठीक से कपड़े नहीं पहनतीं।
काम और शादी को लेकर दिया बयान
राखी ने कहा, "बॉलीवुड में कोई मेरा बाप नहीं है, जो मुझे काम दे।" उन्होंने आगे कहा कि अगर देश का कोई व्यक्ति चाहे, तो शादी के जरिए उनकी जिंदगी बदल सकती है। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उनसे रोज कुछ न कुछ गलतियां हो जाती हैं, लेकिन वह तौबा कर लेती हैं।
उमराह के लिए गई थीं राखी
राखी सावंत हाल ही में उमराह करने भी गई थीं। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को जानमाज बांटी थी। उनके इस धार्मिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।
2 शादियों के बाद अकेली हैं राखी
राखी ने साल 2019 में बिजनेसमैन रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया। यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

