Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Help For Rajpal : राजपाल के समर्थन में आए विजेंदर सिंह, नई फिल्म का ऑफर दिया, कहा- टैलेंट की कद्र करता हूं

विजेंदर सिंह ने राजपाल यादव को अपनी अगली फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

#HelpForRajpal : मुक्केबाज और अभिनेता विजेंदर सिंह ने अभिनेता राजपाल यादव के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्हें संजय 'संजू' सैनी की आगामी फिल्म में काम करने का निमंत्रण दिया है। विजेंदर सिंह ने रविवार को अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट लिखा कि यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।

सिंह ने लिखा, "मैं सच्ची प्रतिभा का सम्मान करता हूं। राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है। अपने विभिन्न किरदारों से उन्होंने लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट दी है। मैं उन्हें अपनी अगली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूं। फिल्म के लेखक और निर्देशक संजू सैनी हैं। हम इस कठिन समय में उनका साथ देना चाहते हैं।"

Advertisement

फिल्म निर्देशक संजू सैनी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि यादव इस फिल्म से जुड़ते हैं तो इससे फिल्म को फायदा होगा। उन्होंने लिखा, "हम राजपाल यादव सर को अपने सेट पर देखना पसंद करेंगे।'' मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को, चेक बाउंस मामले में बकाया के भुगतान के लिए और समय मांगे जाने की उनकी अर्जी को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

Advertisement

अभिनेता को करीब नौ करोड़ रुपये का भुगतान करना है। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी जैसे कई अन्य कलाकारों ने भी उनके परिवार को वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है और दूसरों से भी मदद की अपील की है।

Advertisement
×