Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Hai Jawani To Ishq Hona Hai: तलाक, प्यार और तकरार... वरुण-मृणाल की जोड़ी का जादू, ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कुल 12.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह डेविड धवन की अंतिम निर्देशित फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की कहानी वरुण धवन और मृणाल ठाकुर द्वारा निभाए गए किरदार जस और बानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी दौरान जस को पूजा हेगड़े के किरदार प्रीत से प्यार हो जाता है। कहानी में तब मोड़ आता है जब बानी और प्रीत दोनों एक साथ गर्भवती हो जाती हैं।

Advertisement

इससे कई तरह की उलझनें और हास्यपूर्ण स्थितियां पैदा होती हैं। निर्माता ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। पोस्ट के अनुसार, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने पहले दिन देश के सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर 10.20 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों में 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

Advertisement

इस तरह फिल्म का कुल वैश्विक कारोबार 12.70 करोड़ रुपये रहा। पोस्ट के कैप्शन में कहा गया, "जितना प्यार स्क्रीन पर था, उससे कहीं ज्यादा प्यार आप सभी ने दिया। 'है जवानी तो इश्क होना है' अब सिनेमाघरों में। अपने टिकट बुक करें।" फिल्म में मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी समेत कई कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

Advertisement
×