Gunmaaster G9 : प्यार के लिए बंदूक उठाएगा ईश्वर , इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का धांसू टीजर OUT
फिल्म 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है
Gunmaaster G9 : इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक और टीजर जारी कर दिया है। इसमें एक्शन, रोमांस और क्राइम की जबरदस्त दुनिया की झलक देखने को मिलती है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्यार के लिए खतरनाक दुनिया में उतरेंगे इमरान
टीजर में इमरान हाशमी एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। वह फिल्म में ईश्वर नाम के एक साधारण डेयरी फार्म मालिक का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में उनका किरदार अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखाई देता है। इमरान और जेनेलिया डिसूजा फिल्म में पति-पत्नी के किरदार में हैं। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ कहानी में लगातार बढ़ता खतरा भी देखने को मिलता है। ईश्वर का किरदार चाहता है कि उसे तब तक जिंदा रखा जाए, जब तक वह अपने प्यार की ‘दहलीज’ तक नहीं पहुंच जाता।
बंदूकों और गोलियों के बीच रोमांस
‘गनमास्टर G9’ का टीजर सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है। इसमें बंदूकें, हाथापाई, हथियारबंद पुलिस और अपराधियों की खतरनाक दुनिया कहानी को एक्शन से भर देती है। फिल्म में प्यार और हिंसा का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो इसे आम रोमांटिक फिल्मों से अलग बनाता है। अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिषेक सिंह को फिल्म के जरिए पेश किया जा रहा है।
इमरान ने बताया अपने किरदार का राज
फिल्म को लेकर इमरान हाशमी ने कहा कि वह इसमें ईश्वर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सामान्य डेयरी फार्म मालिक है, लेकिन अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने निर्देशक आदित्य दत्त के साथ अपने पुराने क्रिएटिव कनेक्शन का भी जिक्र किया। निर्देशक आदित्य दत्त के मुताबिक फिल्म में एक्शन, रोमांस और म्यूजिक का खास मेल देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि इमरान का किरदार अपनी प्रेमिका को हर खतरे से बचाने के लिए किसी भी चुनौती का सामना करेगा।
27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
‘गनमास्टर G9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना के साथ अभिषेक सिंह भी नजर आएंगे। अब देखना होगा कि प्यार, एक्शन और क्राइम के इस कॉकटेल को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

