ये होगी साल की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी... एक साथ नजर आएंगे दुलकर सलमान और पूजा हेगड़े, 'Sri Sri' के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया क्रेज
दुलकर-पूजा की नई लव स्टोरी 'Sri Sri' का फर्स्ट लुक आउट
Sri Sri First Look : साउथ एक्टर दुलकर सलमान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की नई पैन-इंडिया फिल्म का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म का नाम 'Sri Sri' रखा गया है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की पहली झलक दिखाई, जिसे सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन मिल रहा है। पोस्टर में दोनों सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।
पोस्टर में दिखा कॉलेज रोमांस का अंदाज
फर्स्ट लुक पोस्टर में पूजा हेगड़े कॉलेज स्टूडेंट के लुक में नजर आ रही हैं, जबकि दुलकर सलमान का स्टाइलिश अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है। पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म एक खूबसूरत लव स्टोरी पर आधारित होगी। दुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "Love will feel a little extra special with Sri Sri." इस कैप्शन ने भी फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Love will feel a little extra special with 'Sri Sri' 💕#DQ41 is #SriSri ❤️#LoveWillSparkAgain #SLVC10
Starring @dulQuer, @hegdepooja & @Dheekshiths
Directed by @ravinelakuditi9
Music by @gvprakash
Cinematography by #AnayOmGoswamy
Editing by #KotagiriVenkateswaraRao… pic.twitter.com/lmHEuVfizp
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) July 10, 2026
दमदार टीम के साथ बन रही फिल्म
फिल्म का निर्देशन रवि नेलाकुडिटी कर रहे हैं। इसमें दुलकर सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा दीक्षित शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार तैयार कर रहे हैं, जिनके गाने पहले भी फैंस के बीच काफी मशहूर रहे हैं। फिल्म का निर्माण सुधाकर चेरुकुरी ने एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले किया है।
रिलीज डेट का इंतजार
हालांकि मेकर्स ने अभी तक 'Sri Sri' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फर्स्ट लुक के बाद फैंस बेसब्री से इसकी अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी और पूरे देश के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दुलकर सलमान जल्द ही मलयालम फिल्म 'I'm Game' में नजर आएंगे, जो 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में आने वाला समय दुलकर के फैंस के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

