Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Disha Salian Case : वही तरीका दोहराया जा रहा... सूरज पंचोली का नाम सामने आने पर जिया खान की मां का छलका दर्द

दिशा भी सच जानने की हकदार हैं... सूरज पंचोली का नाम सुन जिया खान की मां ने उठाए सवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Disha Salian Case : दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला 6 साल बाद फिर तूल पकड़ रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, हालांकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि बिना सबूतों के किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए।

इसी बीच, अभिनेता सूरज पंचोली का नाम सामने आने के बाद दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में पुरानी जांच से जुड़े अपने अनुभवों का हवाला देते हुए सीबीआई से सबूतों को सुरक्षित रखने और मामले की गहराई से जांच करने की अपील की।

Advertisement

सूरज पंचोली का नाम आने पर राबिया खान ने क्या कहा?

जिया खान की मां राबिया खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि दिशा सालियान केस की जांच में सूरज पंचोली का नाम सामने आया है, तो अपनी बेटी की याद आ गई। अगर किसी मामले में अहम सबूत नष्ट या बदल दिए जाएं तो सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने जांच एजेंसियों से अपील की है कि वो हर संभावित सबूत को सुरक्षित रखने और उसकी जांच करे। दिशा के परिवार को भी सच्चाई और जवाब मिलने चाहिए।

Advertisement

दिशा सालियान केस में क्या हुआ?

बता दें कि दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हुई थी। शुरुआत में मामले को दुर्घटनावश मौत के तौर पर दर्ज किया गया था। सितंबर 2026 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुरुआती जांच में कई विसंगतियों का उल्लेख करते हुए सीबीआई जांच का निर्देश दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि किसी को पर्याप्त सामग्री के बिना आरोपी न बनाया जाए। सीबीआई ने इसके बाद एफआईआर दर्ज की है और अब मामले से जुड़े रिकॉर्ड, गवाहों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

जिया खान केस से क्यों जुड़ा है मामला?

दरअसल, जिया खान की मौत के मामले में सूरज पंचोली का नाम सामने आया था। हालांकि जांच और अदालती कार्यवाही के बाद उन्हें राहत मिल गई थी। अब दिशा सालियान केस में उनका नाम सामने आने पर राबिया खान ने चिंता जाहिर की है। फिलहाल दिशा मामले की मौजूदा सीबीआई जांच अभी जारी है।

Advertisement
×