Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dhurandhar : दर्शकों की पसंद बनी ‘धुरंधर’, नेटफ्लिक्स वैश्विक सूची में शीर्ष पर; पाकिस्तान में नंबर वन

यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Dhurandhar : फिल्म निर्माता आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स की वैश्विक शीर्ष 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत और अन्य बाजारों में फिल्म को जबरदस्त दर्शक मिले हैं।

इनमें पाकिस्तान भी शामिल है, जहां से फिल्म की अधिकांश कहानी संबंधित है। नेटफ्लिक्स के टुडम साप्ताहिक सूची के अनुसार, 26 जनवरी से एक फरवरी तक 'धुरंधर' को 76 लाख लोगों ने देखा। इसके बाद फिल्म ने गैर-अंग्रेजी फिल्मों में वैश्विक चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की सूची में भी पहले स्थान पर रही, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है क्योंकि भारतीय फिल्मों को वहां सिनेमाघरों में रिलीज नहीं मिलती है और यह फिल्म उस देश से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद पर आधारित है। 5 दिसंबर को प्रदर्शित हुई फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई।

Advertisement

कराची के लयारी कस्बे से संबंधित 'धुरंधर' कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक एवं आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमता है। कराची के इस कस्बे को गिरोह युद्धों और हिंसक क्षेत्रीय लड़ाइयों के इतिहास के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी हैं। सूची से पता चलता है कि फिल्म ने बांग्लादेश और श्रीलंका सहित पूरे दक्षिण एशिया में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी दृष्टिकोण के कारण खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद, 'धुरंधर' इस ​​क्षेत्र के कई इलाकों में ट्रेंड कर रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, यह संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और ओमान में नंबर एक स्थान पर है, कुवैत में नंबर चार और सऊदी अरब में नंबर छह पर है। पाकिस्तान में भी शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में भारतीय फिल्मों का दबदबा है।

सूची के अनुसार, धनुष और कृति सैनन अभिनीत 'तेरे इश्क में', यामी गौतम की 'हक', अजय देवगन अभिनीत 'दे दे प्यार दे 2', रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' और 'मर्दानी' तथा अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी 3' देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म का दूसरा भाग, जिसका शीर्षक 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

Advertisement
×