Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dhurandhar 2 : महेश बाबू ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बताया शानदार फिल्म, कहा- रणवीर का सर्वश्रेष्ठ किरदार सामने आया

यह धर की 2025 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Dhurandhar 2 : तेलुगु फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ की और इसे 'बेहतरीन ढंग से बनाई गई फिल्म' करार दिया। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म वीरवार को रिलीज हुई।

यह धर की 2025 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है। फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं, जो अपनी पिछली भूमिकाओं को फिर निभा रहे हैं। महेश ने 'फेसबुक' पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की प्रशंसा की और माधवन के अभिनय व संगीतकार शाश्वत सचदेव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि धुरंधर: द रिवेंज' एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। रणवीर का सर्वश्रेष्ठ किरदार सामने आया है और क्या बात है… आदित्य धर ने जिस तरह से इस शानदार फिल्म की कल्पना की और इसे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पेश किया है, वह वाकई सराहनीय है।

Advertisement

अभिनेता ने कहा कि मैडी (माधवन) के अभिनय और शाश्वत सचदेव के संगीत का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा…। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना और सराहना चाहिए…। पूरी टीम को बधाई। कराची के लियारी कस्बे पर आधारित फिल्म "धुरंधर" की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक व आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Advertisement

लियारी गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय झगड़ों के इतिहास के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी दिखाई गई है, साथ ही फिल्म जसकिरत सिंह रंगी के रूप में उनकी शुरुआती पृष्ठभूमि पर से पर्दा उठाती है।

Advertisement
×