Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dhurandhar 2 : रिस्क भरा मिशन और बदले की आग, एक्शन-थ्रिल से भरपूर है रणवीर की धुरंधर 2 का ट्रेलर

रणवीर इस तीन मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर से दमदार वापसी करते आए नजर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्माताओं ने शनिवार को इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर में रणवीर सिंह एक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एक जोखिम भरे मिशन पर निकलते हैं और प्रतिशोध लेने की कोशिश करते हैं।

रणवीर सिंह इस तीन मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर से दमदार वापसी करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी के दोहरे अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही यह दिखाया गया है कि रांगी कैसे गिरोह के भीतर से काम करते हुए एक आतंकी संगठन को खत्म करने की कोशिश करता है। ट्रेलर के अंत में सिंह कहते हैं कि अब भारत पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा। यह फिल्म धर की 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है, जिसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

Advertisement

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका में, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 का संसद हमला व 26/11 के मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।

Advertisement

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

Advertisement
×