Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पैसे के लिए लोगों को नीचा दिखा रहे... अब बहुत हो गया भाई; कैटरीना की ट्रोलिंग पर सलमान ने सुनाई खरी-खरी, रोहित शेट्टी ने किया सपोर्ट

फिल्मकार रोहित शेट्टी ने 'ट्रोल' करने वालों को सलमान खान की ओर से दिए गए जवाब की तारीफ की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bigg Boss 20 : फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 'बॉडी शेमिंग' करके ट्रोल करने वाले लोगों को दिए गए जवाब के लिए अभिनेता सलमान खान की तारीफ की। सलमान खान ने हाल में अपने शो 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में शर्ट उतारकर अपना मेकअप पोंछ दिया। इस दौरान उन्होंने उन 'ट्रोल्स' को जवाब दिया, जो उनके बदलते चेहरे-मोहरे का मजाक उड़ा रहे थे।

फिल्मकार रोहित शेट्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता का एक वीडियो साझा किया और उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "प्रिय ट्रोलर्स... अब बहुत हो गया भाई।" वीडियो में खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पता चल जाता है कि कौन उन्हें ट्रोल कर रहा है, लेकिन वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि कौन मुझे ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता चल जाता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला करते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वे आपको नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे हैं और हो सकता है कि कुछ अभिनेता या निर्माता कुछ पैसे देकर उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दे रहे हों। फिर लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। पैसे के लिए वे फिल्मों को चार या पांच स्टार देते हैं। यह भी एक तरह का बड़ा भ्रष्टाचार है।" अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी सह-कलाकार रहीं कैटरीना कैफ का भी बचाव किया, जिन्हें मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Advertisement

अभिनेत्री के वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने फिल्मों में उनकी पुरानी तस्वीरों को उनके मौजूदा रूप की तस्वीरों के साथ साझा करते हुए दोनों की तुलना भी की। किसी का नाम लिए बिना खान ने गर्भावस्था के बाद बढ़ने वाले वजन को लेकर बात की और इस पर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "आप किसी ऐसी महिला को ट्रोल क्यों करते हैं, जो गर्भवती होती है? गर्भावस्था के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है, जब वह फिल्मों में वापस आ जाएंगी, तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।" कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था।

Advertisement
×