ऑक्सफोर्ड को हॉगवर्ट्स समझ बैठी बेटी... पटौदी परिवार का इस विदेशी कॉलेज से गहरा रिश्ता, तीन पीढ़ियां ले चुकी हैं डिग्री
बेटी को दिखाया अपना कॉलेज, ऑक्सफोर्ड पहुंचकर भावुक हुईं सोहा अली खान
Pataudi Family Legacy : एक्ट्रेस और राइटर सोहा अली खान हाल ही में अपने पति कुणाल खेमू और बेटी के साथ इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित बैलियोल कॉलेज पहुंचीं। यह वही कॉलेज है जहां सोहा ने पढ़ाई की थी। इस खास मौके की तस्वीरें और एक्सपीरियंस उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए।
View this post on Instagram
बेटी के साथ खास पल
सोहा ने बताया कि अपनी बेटी को वह जगह दिखाना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। बारिश के बावजूद यह दिन उनके लिए बहुत यादगार रहा। सोहा ने मजेदार अंदाज में लिखा कि उनकी बेटी को ऑक्सफोर्ड की इमारतें और माहौल हैरी पॉटर की दुनिया यानी हॉगवर्ट्स जैसे लगे। वहीं, सोहा के लिए यह अपने कॉलेज के दिनों की यादों में लौटने जैसा था।
ऑक्सफोर्ड से जुड़ा है परिवार का खास रिश्ता
सोहा ने बताया कि उनकी बेटी परिवार की चौथी पीढ़ी है, जो ऑक्सफोर्ड की इन ऐतिहासिक गलियों में घूम रही है। इससे उनके परिवार और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते की झलक मिलती है।
दादा और पिता भी रहे हैं ऑक्सफोर्ड के छात्र
सोहा अली खान के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी ने 1927 में बैलियोल कॉलेज में दाखिला लिया था। उनके पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी, जिन्हें टाइगर पटौदी के नाम से जाना जाता है, ने भी इसी कॉलेज में पढ़ाई की थी। बाद में वह ऑक्सफोर्ड क्रिकेट टीम के कप्तान बने और भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान भी रहे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान हाल ही में फिल्म 'छोरी 2' में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपने पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' को होस्ट करने में व्यस्त हैं और लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं।

