Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Comedian Zakir Khan Break : जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, कहा- मुझे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है

लंबे, बहुत लंबे ब्रेक, संभवत: 2028, 2029, 2030 तक ब्रेक पर जा रहा हूं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Comedian Zakir Khan Break : स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने घोषणा की है कि वह वर्षों तक लगातार दौरे करने के बाद अब अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे।

जाकिर खान ने अपने 'पापा यार' कॉमेडी टूर के तहत हैदराबाद में हालिया लाइव शो में यह घोषणा की। अपने फैसले के बारे में बताते हुए खान का वीडियो मंगलवार को ऑनलाइन मंचों पर आया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

जाकिर खान ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ब्रेक वर्षों तक, संभवत: 2028, 2029 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे, बहुत लंबे ब्रेक, संभवत: 2028, 2029, 2030 तक ब्रेक पर जा रहा हूं। मुझे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है और कुछ काम निपटाने हैं।

Advertisement

Advertisement
×