घर बुलाया, फिर मेरी जींस में हाथ डाला; छोटी बहन के सामने हुई ऐसी हरकत, पॉडकास्ट में सिमरन खान ने किया खुलासा
सिमरन खान के आरोपों से मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Simran Khan Controversy : रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' फेम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो के पूर्व कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुलाकात के बाद बढ़ा था संपर्क
सिमरन के अनुसार, एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात सचिन शर्मा से हुई थी। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के संपर्क नंबर साझा किए। बाद में सचिन ने उन्हें अपने घर मिलने के लिए इन्वाइट किया। उस समय वह अपनी छोटी बहन की देखभाल कर रही थीं और उन्होंने आने में मना कर दिया। फिर, उन्हें बहन के साथ आने के लिए कहा गया।
लगाए गंभीर आरोप
सिमरन ने आरोप लगाया कि मुलाकात के दौरान सचिन शर्मा ने उनके साथ गलत हरकत की। उनकी सहमति के बिना उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई। उन्होंंने मेरी जींस में हाथ डाला। इस घटना से वह काफी असहज हो गई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने फोन करके सचिन से इस बारे में बात की थी, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।
अभी तक नहीं आया आधिकारिक जवाब
सिमरन ने दावा किया कि यह घटना 'स्प्लिट्सविला' में आने से पहले की है, जब वह डांस क्लास जाया करती थीं और सचिन उनके सीनियर थे। फिलहाल, इन आरोपों पर सचिन शर्मा की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे मामलों में आरोप और जवाब दोनों पक्षों की बात सामने आना जरूरी माना जाता है।

