Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Border 2 : मेट्रो के अंदर 'ग्रैब हैंडल' से लटकते वरुण धवन का वीडियो वायरल, MMMOCL ने दी चेतावनी

तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Border 2 :'बॉर्डर 2' फिल्म के अभिनेता वरुण धवन का मुंबई मेट्रो के एक कोच के अंदर लगे 'ग्रैब हैंडल' से लटकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद मेट्रो अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। चेतावनी दी है कि इस तरह के कृत्य नियमों के तहत दंडनीय हैं।

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने कहा कि इस वीडियो के साथ वैसा ही 'डिस्क्लेमर' होना चाहिए था, जैसा आपकी एक्शन फिल्मों में होता है। सोमवार को मेट्रो प्राधिकरण ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि महा मुंबई मेट्रो में ऐसा न करें। एमएमएमओसीएल ने कहा कि वरुण धवन- इस वीडियो के साथ आपकी ऐक्शन फिल्मों जैसा डिस्क्लेमर होना चाहिए था।

Advertisement

महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। वीडियो में वरुण धवन मेट्रो कोच के अंदर 'ग्रैब हैंडल' पकड़कर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य यात्री उनकी नकल करता दिखता है। बाकी लोग उन्हें देखते रहते हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया था। पोस्ट में एमएमएमओसीएल ने कहा कि मेट्रो कोच के अंदर लगे 'ग्रैब हैंडल' केवल सहारे के लिए होते हैं, लटकने के लिए नहीं। इस तरह के व्यवहार से यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होता है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisement

मेट्रो ऑपरेटर ने कहा कि हम समझते हैं कि मेट्रो के अंदर दोस्तों के साथ 'हैंग आउट' करना अच्छा लगता है, लेकिन ये 'ग्रैब हैंडल' लटकने के लिए नहीं हैं। एमएमएमओसीएल ने कहा कि मेट्रो संपत्ति को नुकसान या यात्रियों को असुविधा पहुंचाने वाले कृत्य मेट्रो रेलवे (संचालन एवं रखरखाव) अधिनियम, 2002 के तहत दंडनीय हैं, जिनमें अपराध की गंभीरता के अनुसार जुर्माना लगाया जा सकता है।

यहां तक कि जेल की सजा भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की। एक व्यक्ति ने लिखा कि एमएमएमओसीएल खोखली चेतावनियों के बजाय अगर आपने बताए गए सभी कानूनों के तहत कार्रवाई की होती, तो यह एक बेहतरीन मिसाल बनती।

Advertisement
×