Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Border 2 : गणतंत्र दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट, 63.59 करोड़ की कमाई

महज चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 193.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी गणतंत्र दिवस पर कुल 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निर्माताओं के अनुसार, 'बॉर्डर 2' गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। देओल की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माताओं में टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स शामिल हैं। निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फिल्म ने चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 193.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ कायम रखते हुए 'बॉर्डर 2' ने चौथे दिन गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए सफलता का एक नया पैमाना तय किया है। फिल्म ने चौथे दिन 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की, महज चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 193.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Advertisement

निर्माताओं के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 40.59 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 57.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी विमर्श के कारण फिल्म को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली है।

Advertisement
×