Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bigg Boss 20 Eviction : शांत अंदाज से जीता दिल, लेकिन वोटों में पिछड़ीं ईशा रिखी; बिग बॉस से हुईं बाहर, सलमान ने जमकर की तारीफ

कम वोटों के चलते Isha Rikhi एविक्ट, Salman ने कहा- गरिमा के साथ खेलीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bigg Boss 20 Eviction : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। एक्टर और रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी शो से एविक्ट हो गई हैं। कम वोट मिलने के चलते वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनके नाम का ऐलान किया। हालांकि, एविक्शन के दौरान सलमान ने ईशा के गेम और उनके व्यवहार की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने घर में गरिमा के साथ अपना सफर पूरा किया।

कम वोटों के चलते शो से हुईं बाहर

ईशा के लिए बिग बॉस का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। दर्शकों से मिले वोटों के आधार पर उन्हें सबसे कम समर्थन मिला और इसी वजह से उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। सलमान खान ने उनका नाम अनाउंस करते हुए उनके शांत और गरिमापूर्ण अंदाज की तारीफ की। शो में ईशा ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी, लेकिन अब उनका सफर यहीं खत्म हो गया है।

Advertisement

Bigg Boss में आने से पहले बादशाह से हुआ था अलगाव

ईशा की बिग बॉस में एंट्री ऐसे समय हुई थी, जब उनकी निजी जिंदगी पहले से ही चर्चा में थी। शो में आने से कुछ दिन पहले ही ईशा और रैपर बादशाह ने अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था। दोनों ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर अपने अलग होने की जानकारी दी थी।

Advertisement

कपल ने मांगी थी प्राइवेसी

अपने बयान में दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। दोनों ने यह भी साफ किया था कि रिश्ते को लेकर यही उनका एकमात्र बयान होगा और किसी तरह की अटकलों से बचने का अनुरोध किया था।

शादी भी रही थी काफी प्राइवेट

ईशा और बादशाह की शादी भी लंबे समय तक लोगों के लिए चर्चा का विषय रही। बादशाह ने अपनी शादी को सार्वजनिक तौर पर ज्यादा शेयर नहीं किया था, जबकि ईशा और उनके परिवार की ओर से शादी की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

अब ‘Bigg Boss 20’ से ईशा के बाहर होने के बाद उनके फैंस शो में उनके छोटे से सफर को याद कर रहे हैं। हालांकि, शो से उनका सफर खत्म हो चुका है, लेकिन बादशाह के साथ उनका रिश्ता और हालिया अलगाव पहले ही उन्हें सुर्खियों में ला चुका था।

Advertisement
×