Bharti Singh Podcast : एक ही बिल्डिंग, लेकिन 2 घर... भारती सिंह ने खोला राज, आखिर हर्ष ने क्यों लिया अलग अपार्टमेंट
काम और परिवार के बीच संतुलन का हर्ष का स्मार्ट तरीका
Bharti Singh Podcast : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया अपने मजेदार अंदाज व पारिवारिक पलों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके परिवार में खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। बेटे गोला के बाद अब उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का आगमन हुआ है, जिसने उनके परिवार को और भी पूर्ण बना दिया है। दोनों अक्सर अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी निजी जिंदगी की प्यारी झलकियां दिखाते रहते हैं।
हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट के दौरान भारती ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पति हर्ष लिम्बाचिया ने घर में होने वाले रोजाना के शोर-शराबे और हलचल से बचने के लिए उसी बिल्डिंग में एक अलग अपार्टमेंट किराए पर लिया है। यह सुनकर फैंस हैरान भी हुए और मुस्कुराए भी। भारती ने बेहद मजाकिया अंदाज में बताया कि यह फैसला हर्ष ने शांति और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ डकास्ट में भारती सिंह ने इस बात का खुलासा किया। भारती ने कहा कि हर्ष ने मुझसे कहा, ‘मुझे एक घंटे सोने दो, किसी को मुझे परेशान न करने दो।’ क्या कोई मां कभी ऐसा कह सकती है?' हर्ष ने तुरंत जवाब दिया, 'जानती हो मैंने क्या किया है? मैंने उसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। मैं सुबह वहां जाता हूं, ताकि हंगामे से दूर रहकर काम पर ध्यान दे सकूं। मैंने अभी तक वहां बिस्तर नहीं बिछाया है।'
अंगद हर्ष की सपोर्ट में थे। हालांकि नेहा ने सवाल किया कि घर पर रहने में क्या दिक्कत है? आप उस फ्लैट में आराम कर रहे हैं क्योंकि आपके घर की औरतें यहां सब कुछ संभाल रही हैं। जब हर्ष ने जवाब दिया कि पुरुषों को मानसिक शांति की जरूरत होती है, तो भारती सिंह ने बीच में ही टोकते हुए कहा कि कैसी मानसिक शांति? उन 'दो चीजों' का क्या जो मैं तुम्हारे लिए संभाल रही हूं?

