हाथ में बप्पा और प्लेट में मोदक और छोले-भटूरे... लंदन में भी नहीं भूले देसी रंग, भगवान गणपति की भक्ति में डूबे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने गणपति के साथ मनाया खास दिन
Ganesh Chaturthi : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। घर और देश से दूर होने के बावजूद उन्होंने गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे देसी अंदाज में मनाया। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर गणपति बप्पा की छोटी-सी प्रतिमा के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को भी त्योहार की झलक दिखाई।
मोदक से लेकर छोले-भटूरे तक, लंदन में दिखा देसी स्वाद
कार्तिक ने एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा कीं। पहले पोस्ट में वह भगवान गणेश की प्रतिमा हाथ में लिए नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक ऐसे आउटलेट की झलक दिखाई, जहां मेन्यू में मोदक शामिल थे। त्योहार के माहौल को और खास बनाते हुए अभिनेता ने बाद में प्लेट भरकर छोले-भटूरे का लुत्फ उठाया। उनकी तस्वीरों ने दिखा दिया कि विदेश में रहकर भी उनका दिल पूरी तरह देसी है।
View this post on Instagram
‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में बिजी हैं कार्तिक
कार्तिक पिछले कुछ समय से लंदन में फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जिन्हें ‘चक दे! इंडिया’ जैसी चर्चित फिल्म के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार, बावेजा स्टूडियोज और डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।
पहली बार मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड
वर्कफ्रंट पर कार्तिक के लिए यह साल बेहद खास है। अभिनेता को ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार अभिनय के लिए पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 22 सितंबर को गुजरात में होने वाली सेरेमनी में कार्तिक को बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का पुरस्कार मिलेगा। उनके साथ मलयालम अभिनेता ममूटी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा।

