Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Aspirants Season 3 : एस्पिरेंट्स सीजन 3 का ऐलान, 13 मार्च को लौटेगी मेहनत और मकसद की कहानी

प्राइम वीडियो पर 13 मार्च को रिलीज होगा 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Aspirants Season 3 : प्राइम वीडियो ने सोमवार को घोषणा की कि इस मंच पर 'द वायरल फीवर' (टीवीएफ) द्वारा निर्मित उसकी प्रशंसित हिंदी सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन 13 मार्च को रिलीज होगा।

इस नए सीजन में भी नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलिन पिछले सीजन की अपनी भूमिकाओं को आगे बढ़ाएंगे जबकि जतिन गोस्वामी इस बार कलाकार समूह में नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं।

Advertisement

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित यह सीरीज भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। 'एस्पिरेंट्स' तीन दोस्त, अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी है। ये सभी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं।

Advertisement

विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और वर्तमान समय के बीच घूमती यह सीरीज दोस्ती, महत्वाकांक्षा, विफलता और एक उच्च-स्तरीय परीक्षा से अपनी पहचान जोड़ने के भावनात्मक प्रभाव को दर्शाती है। इसके तीसरे सीजन में आईएएस अधिकारी अभिलाष (कस्तूरिया) के जीवन को दो अलग-अलग समयसीमाओं में दिखाया जाएगा। सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2021 में यूट्यूब पर आया था, जिसके बाद इसका दूसरा सीजन 2023 में प्राइम वीडियो पर दिखाया गया।

Advertisement
×