Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Arijit Singh Retirement : गायक अरिजीत सिंह के फैसले से हैरान आमिर खान, कहा- ऐसा मत करो यार...

आमिर खान ने गायक अरिजीत सिंह के पार्श्व गायन छोड़ने के फैसले पर कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Arijit Singh Retirement : 'एक दिन' शीर्षक गीत की रिकॉर्डिंग के लिए हाल में अरिजीत सिंह के गृहनगर मुर्शिदाबाद गए अभिनेता आमिर खान यह जानकर हैरान नजर आते हैं कि गायक का पार्श्व गायन से विराम स्थायी है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक विशेष 'बिहाइंड-द-सीन' वीडियो में सामने आई।

वीडियो में आमिर और अरिजीत गायक के घर पर फर्श पर आराम से बैठे हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं, तभी सुपरस्टार गायक से पूछते हैं, "आप कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं। कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं या हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं चाहते?"

Advertisement

अरिजीत का जवाब सुनकर आमिर तुरंत हिंदी में कहते हैं, "ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा।" 'बिहाइंड द सीन' वीडियो में अरिजीत को गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए और आमिर को अपने घर का दौरा कराते हुए, पतंग उड़ाते हुए और उन्हें अपनी स्कूटी पर शहर का भ्रमण कराते हुए दिखाया गया है।

Advertisement

बाद में आमिर ने एक पोस्टर साझा किया और उनकी आगामी फिल्म में आवाज देने के लिए अरिजीत को धन्यवाद दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक मई को थियेटर में रिलीज होनी है। अरिजीत ने 27 जनवरी को पार्श्व गायन से संन्यास की घोषणा करके प्रशंसकों को चौंका दिया।

Advertisement
×