Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Arijit-Salman controversy : अरिजीत ने ली प्लेबैक सिंगिंग से विदाई, सलमान खान के साथ पुराना विवाद फिर आया सामने

नाराजगी की वजह से सलमान ने अपनी फिल्मों से सिंह के गाने हटा दिए थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Arijit-Salman controversy : अरिजीत सिंह ने अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करने का फैसला किया है, ऐसे में अभिनेता सलमान खान के साथ उनका एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया। यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब गायक हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ही रहे थे और कथित नाराजगी की वजह से सलमान ने अपनी फिल्मों से सिंह के गाने हटा दिए थे।

यह वह विवाद था, जिसने कई वर्षों तक सुर्खियां बटोरीं और अब इसे अरिजीत के कई प्रशंसक फिर से याद कर रहे हैं, जिन्होंने खान की नई फिल्म ''बैटल ऑफ गलवान'' के लिए देशभक्ति गीत ''मातृभूमि'' गाया है। उभरते गायक अरिजीत और सुपरस्टार सलमान के बीच संबंधों की ओर लोगों का ध्यान पहली बार 2014 में एक पुरस्कार समारोह के मंच पर हुई बातचीत के बाद गया।

Advertisement

बाद में इसे पेशेवर विवाद के रूप में देखा गया। दरअसल उस वर्ष सलमान एक समारोह की मेजबानी कर रहे थे और उन्होंने "तुम ही हो" के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष) का पुरस्कार देने के लिए अरिजीत सिंह को मंच पर आमंत्रित किया। सिंह साधारण शर्ट और चप्पल पहने हुए थे। जब वह पुरस्कार लेने मंच पर आए तो थके हुए से दिखाई दे रहे थे। इस पर सलमान ने उनसे कहा ''सो गए थे?'' जिस पर अरिजीत ने जवाब दिया, ''आप लोगों ने सुला दिया।''कहा जाता है कि यह सवाल जवाब सलमान को अच्छा नहीं लगा और इसके बाद उनके कई वर्षों तक अरिजीत के साथ संबंध ठीक नहीं रहे। इसके बाद कथित तौर पर अरिजीत के गाने सलमान की तीन फिल्मों "किक" (2014), "बजरंगी भाईजान" (2015), और "सुल्तान" (2016) से हटा दिए गए थे।

Advertisement

फिल्म "सुल्तान'' के लिए अरिजीत ने "जग घूमेया" गाया था, लेकिन इसे बदलकर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का गाना डाला गया। इसके बाद, सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने खान से माफी मांगी। हालांकि उन्होंने यह पोस्ट बाद में हटा भी दी। अरिजीत ने लिखा कि यह आखिरी तरीका है आपसे बात करने का। मैं आपको यह बताने के लिए मैसेज भेजने, कॉल करने की कोशिश कर रहा था कि आपको गहतफहमी हुई है कि मैंने आपका अपमान किया। मैंने कभी ऐसा नहीं किया।

उस रात बस शो के दौरान वक्त सही नहीं था। आपको अपमानित महसूस हुआ। उन्होंने लिखा कि और मैं यह समझ गया और मुझे इसका बेहद अफसोस है, क्योंकि मैं व मेरा परिवार लंबे समय से आपके प्रशंसक रहे हैं। मैंने कई बार अपना पक्ष रखने की कोशिश की, मैंने माफी मांगी, मैंने कितनी बार आपको माफी के संदेश भेजे, यह आप भी जानते हैं। उन्होंने खान से ''सुल्तान'' फिल्म से गाना न हटाने का अनुरोध भी किया। आप चाहें तो यह गाना किसी और से गवाएं, यह ठीक है, लेकिन कम से कम इसका एक संस्करण तो रहने दें।

सलमान ने इस विवाद पर लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन पिछले साल 'बिग बॉस 19' में आखिरकार इस पर बात की। शो में खान ने कहा कि अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। जो भी गलतफहमी थी, वह मेरी तरफ से थी। उसके बाद उसने मेरे लिए गाने भी गाए।

Advertisement
×