And she’s off… प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ी वारसॉ की फ्लाइट, शेयर की एयरपोर्ट की झलक; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
प्रियंका चोपड़ा का नया ट्रैवल अपडेट, वारसॉ से शेयर की एयरपोर्ट की झलक
Priyanka Travel Diary : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार ट्रैवल और काम के बीच बिजी नजर आ रही हैं। एक तरफ वह अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ परिवार के साथ बिताए पलों की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने पोलैंड के वारसॉ से अपनी नई तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है।
वारसॉ एयरपोर्ट से शेयर किया अपडेट
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोलैंड की राजधानी वारसॉ स्थित वारसॉ चोपिन एयरपोर्ट की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में एयरपोर्ट का बाहरी हिस्सा नजर आया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “And she's off...” हालांकि, प्रियंका ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह वारसॉ किस काम के सिलसिले में पहुंची हैं। ऐसे में उनकी इस यात्रा का मकसद फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
View this post on Instagram
परिवार के साथ भी बिताया खास वक्त
वारसॉ जाने से पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हाल के कुछ हफ्तों की यादें शेयर की थीं। उनके फोटो डंप में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ कई प्यारे पल दिखाई दिए। प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में बताया था कि वह पिछले कुछ हफ्तों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करने के बाद कुछ समय के लिए घर लौटी थीं।
मालती के देसी अंदाज ने जीता दिल
फोटो डंप में मालती का भारतीय अंदाज भी देखने को मिला। वह रंग-बिरंगी चनिया चोली पहने नजर आईं और अपनी मां की गोद में इडली खाते हुए भी दिखाई दीं। एक तस्वीर में मालती घर के मंदिर के सामने प्रार्थना करती नजर आईं। प्रियंका ने इस तस्वीर के साथ “Jai jai bhagwanji” लिखा।
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘Varanasi’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी और उनका किरदार मंदाकिनी का है। फिल्म की रिलीज अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रियंका साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘Bluefly’ में ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ भी दिखाई देंगी।

