Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर निराशा के बाद अनन्या पांडे का बयान, थिएटर को लेकर कही बड़ी बात

अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में तरह-तरह की फिल्में देखने की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में अलग-अलग तरह की फिल्में देखने का आग्रह किया। अभिनेत्री का मानना है कि बड़े पर्दे का अनुभव किसी भी चीज से बदला नहीं जा सकता।

अभिनेत्री अनन्या पांडे की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। इनमें एक रोमांस-ड्रामा 'चांद मेरा दिल' और एक रोमांटिक-कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हैं। खुद को बड़ी सिनेमा प्रेमी बताते हुए पांडे ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह की फिल्में देखना पसंद करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे सिनेमा हॉल में जाकर हर तरह की फिल्म देखना बहुत पसंद है और अगर मैं लोगों से कुछ कहना चाहूं तो वह यह होगा कि बस सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखो। इससे बेहतर कुछ नहीं है।

Advertisement

अनुभव को जीने जैसा कुछ भी नहीं

Advertisement

बैठकर पॉपकॉर्न खाने, कोई पेय पीने और ढाई घंटे तक उस अनुभव को जीने जैसा कुछ भी नहीं है। मैं लोगों से सिनेमाघरों में जाने की अपील करूंगी। अभिनेत्री अमेजन इंडिया के "ब्यूटीवर्स" नामक आयोजन से इतर बातचीत कर रही थीं।

यह आयोजन पिछले सप्ताह यहां हुआ था, जिसमें पांडे के अलावा शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, मीरा कपूर, उर्फी जावेद और महीप कपूर सहित कई सेलेब्रिटी शामिल हुए थे।

Advertisement
×