Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अलिया-रणबीर का फैमिली टाइम, ‘Don’t Be Shy’ की स्क्रीनिंग में साथ दिखा पूरा कपूर-भट्ट परिवार

फिल्म स्क्रीनिंग में दिखा ग्लैमरस अंदाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Dont Be Shy : अलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने स्टाइल और फैमिली बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ‘Don’t Be Shy’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ पहुंचे, जहां उनके साथ कपूर और भट्ट परिवार के कई सदस्य भी नजर आए। स्क्रीनिंग का माहौल फिल्म प्रमोशन से ज्यादा एक खास फैमिली गैदरिंग जैसा दिखाई दिया।

अलिया ने इस मौके पर सिल्वर सीक्विन वाली ग्लैमरस मिनी ड्रेस पहनी थी, जिस पर लाल, नीले, पीले और हरे रंग के फ्लोरल मोटिफ्स नजर आए। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन स्टिलेटोज के साथ कंप्लीट किया। वहीं रणबीर लाइट ब्लू फुल-स्लीव शर्ट और बेज ट्राउजर में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखे।

Advertisement

कपूर और भट्ट परिवार ने बढ़ाया हौसला

स्क्रीनिंग में रणबीर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी पहुंचीं। वहीं अलिया के माता-पिता सोनी राजदान और महेश भट्ट के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद रहीं। शाहीन इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं। पूरे परिवार ने कैमरों के सामने साथ पोज दिए और यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

सितारों से सजी रही स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म को सपोर्ट करने के लिए कई दूसरे सेलिब्रिटीज भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। समय रैना, शरवरी, ओरी और वेदांग रैना समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

क्या है ‘Don’t Be Shy’ की कहानी?

‘Don’t Be Shy’ की कहानी 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है। शाय को लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह प्लान है, लेकिन अचानक परिस्थितियां बदलने लगती हैं और उसकी बनाई हुई पूरी दुनिया उलट-पुलट हो जाती है।

श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर को Prime Video पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।

Advertisement
×