आकांक्षा ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, कपल की तस्वीरें भी गायब; क्या तलाक से पहले ही खत्म हुआ रिश्ता?
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो
Gaurav-Akanksha Divorce : टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों में है। रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में आकांक्षा ने अपने रिश्ते और तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। अब तलाक की प्रक्रिया के बीच सोशल मीडिया पर आकांक्षा के एक कदम ने फिर दोनों के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।
इंस्टाग्राम से गौरव को किया अनफॉलो
आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने अकाउंट से गौरव के साथ शेयर की गई कई रोमांटिक तस्वीरें और रील्स भी हटा दी हैं। उनके इस कदम को दोनों के रिश्ते में आए बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
खास बात यह है कि गौरव खन्ना अभी भी इंस्टाग्राम पर आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं। उनके प्रोफाइल पर दोनों की साथ वाली तस्वीरें भी मौजूद हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर हुए इन बदलावों को लेकर अभी तक गौरव या आकांक्षा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
‘लॉक अप’ में रिश्ते पर खुलकर बोली थीं आकांक्षा
‘लॉक अप’ में शामिल होने के बाद आकांक्षा ने गौरव के साथ अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहती थीं और अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहती थीं। शो के दौरान उन्होंने गौरव की सेक्सुअलिटी को लेकर भी एक दावा किया था, जिस पर काफी चर्चा हुई।
बाद में गौरव भी आकांक्षा से मिलने शो में पहुंचे थे। आकांक्षा ने बच्चे न पैदा करने के अपने फैसले पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं हुई और परिवार शुरू करने को लेकर उनकी और गौरव की सोच अलग थी।
10 करोड़ की एलिमनी वाली खबर पर क्या बोलीं?
हाल ही में आकांक्षा ने उन रिपोर्ट्स पर भी प्रतिक्रिया दी थी, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर उन्हें इतनी बड़ी रकम मिल गई होती, तो वह वहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं। आकांक्षा ने बताया कि अगर उनके पास इतने पैसे होते तो वह दुनिया घूमने और अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने में खर्च करतीं।

