Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

30 साल का सफर : रणबीर कपूर ने की रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ, कहा- पीढ़ियों तक याद रखी जाने वाली अभिनेत्री

रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म "मर्दानी 3" में अभिनय करती नजर आएंगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्हें हमेशा से लगता रहा है कि रानी मुखर्जी भारत की महानतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने काम के जरिए उन्होंने सिनेमा जगत में कीर्तिमान गढ़े हैं। रणबीर ने "सांवरिया" फिल्म में सह-कलाकार रहीं रानी के बारे में विस्तारपूर्वक बात की, जिन्होंने हाल में फिल्म जगत में 30 साल पूरे किए हैं।

साल 1996 में अपने पदार्पण के बाद रानी "कुछ कुछ होता है", "हम तुम" और "मर्दानी" जैसी अनेक फिल्मों में अभिनय के जलवे बिखेर चुकी हैं। रणबीर ने कहा कि रानी मेरी पहली फिल्म 'सांवरिया' में सह-कलाकार थीं। वही पहली इंसान थीं, जिन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं मेहनत करूं, तो बहुत आगे जाऊंगा। उस बातचीत को मैं कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उस समय उन्होंने मुझमें बहुत आत्मविश्वास जगाया।

Advertisement

मैंने उन्हें एक इंसान के तौर पर भी करीब से देखा है, उनके काम को भी नजदीक से देखा है और उनकी शालीनता, आकर्षण व प्रतिभा से बेहद प्रभावित हुआ हूं। फिल्मों के चुनाव को लेकर रानी के रुख ने पर्दे पर महिलाओं को दर्शाने के तरीके को आकार दिया है। पूरी इंडस्ट्री का एक साथ रानी की 30 साल की ऐतिहासिक विरासत का जश्न मनाना वाकई अद्भुत है। मुझे हमेशा लगा है कि रानी पीढ़ियों तक याद रखी जाने वाली कलाकार हैं। वह भारत की सबसे महान अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने काम से हमारी इंडस्ट्री को परिभाषित किया है।

Advertisement

फिल्मों और भूमिकाओं के चयन को लेकर उनके रुख ने आज स्क्रीन पर महिलाओं की प्रस्तुति को दिशा दी है। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म "मर्दानी 3" में अभिनय करती नजर आएंगी, जो 30 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

Advertisement
×