Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

पाठकों के पत्र

आपकी राय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Hand Holding Pen
Advertisement

प्रभावी रहेगा कानून

सरकार के ‘परीक्षा संशोधन कानून’ से पेपर लीक पर लगाम लगेगी और सभी राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी, जिससे परीक्षार्थियों की उम्मीदें पूरी होंगी। सरकार को बस यह सुनिश्चित करना होगा कि इस कानून के पालन में कोई सेंध न लगे, ताकि बच्चों और अभिभावकों को भविष्य के लिए कभी पीछे न मुड़ना पड़े। इस सार्थक कानून के लिए सरकार को साधुवाद!

Advertisement

शकुंतला महेश नेनावा, इंदौर (म.प्र.)

Advertisement

मीडिया और आत्ममंथन

इकतीस जुलाई का आलेख ‘आंदोलन ने दिया मीडिया को आत्ममंथन का मौका’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की साख पर गंभीर विमर्श प्रस्तुत करता है। जन-आंदोलनों में मीडिया की निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठ रिपोर्टिंग ही व्यवस्था में पारदर्शिता लाती है। नए दौर में डिजिटल माध्यमों की निर्भीक प्रस्तुति ने यह सिद्ध किया है कि विश्वसनीयता ही पत्रकारिता का मानदंड है। मीडिया संस्थानों को व्यावसायिकता के साथ नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मनोज वशिष्ठ, रेवाड़ी

अग्निवीरों को आरक्षण

हरियाणा मंत्रिमंडल ने पूर्व अग्निवीरों को चार प्रमुख सेवाओं में सीधे 20 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जो एक स्वागतयोग्य निर्णय है। सशस्त्र बलों में हरियाणा का योगदान हमेशा उल्लेखनीय रहा है। अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं की चिंताओं को दूर करने में यह फैसला मददगार साबित होगा। इससे राज्य के युवा अधिक निश्चिंत होकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे।

अरचिश, कुरुक्षेत्र वि.वि., कुरुक्षेत्र

भ्रष्टाचार जिम्मेदार

पेपर लीक और घोटालों के लिए भ्रष्टाचार जिम्मेदार है, जिसकी जड़ें देश में बहुत गहरी हो चुकी हैं। केवल सरकारें बदलने से यह नहीं रुकेगा; इसके लिए धरातल पर कड़े कदम उठाने होंगे। भ्रष्ट अधिकारियों और लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। ऐसा प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार राजनेताओं की छत्रछाया में ही पलता है, क्योंकि सरकारें इस पर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं।

राजेश कुमार चौहान, जालंधर

Advertisement
×