Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘यूजीसी के नये नियमों से युवाओं में रोष’

जजपा की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जननायक जनता पार्टी (जजपा) 13 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन को युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगी और हांसी में विशाल युवा सम्मेलन करेगी। यह जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। वे शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में जजपा की नवगठित युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। जजपा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में जजपा ने संगठन की मजबूती पर फोकस किया और आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज यूजीसी के नए नियम, एचटेट परिणाम घोटाला, एचपीएससी के रिजल्ट में हरियाणा के युवाओं को रोजगार से वंचित रखने जैसे अनेक गंभीर विषयों को लेकर युवाओं में खासा रोष है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बैठक में जेजेपी युवा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई कि वे हलका स्तर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।

Advertisement

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा राज्य आज कर्ज में डूबा हुआ है और भाजपा सरकार का प्रदेश की प्रगति पर कोई ध्यान नहीं है। दुष्यंत ने हैरानी जताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में बनने वाले रविदास मंदिर का दोबारा भूमि पूजन बीजेपी करवा रही है, जबकि यहां भूमि पूजन पूर्व सीएम मनोहर लाल पहले ही कर चुके है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सैनी हरियाणा से ज्यादा पंजाब को समय दे रहे हैं। वहां तो एक साल बाद चुनाव होना है, ऐसे में क्या हरियाणा के लोग इतने समय तक मुख्यमंत्री से वंचित रहेंग। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बयान से लगता है कि पंजाब चुनाव से पहले एसवाईएल पर दोबारा चर्चा होती हुई भी नहीं दिख रही है। वहीं बैठक में युवा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी संगठन में युवाओं की भागीदारी अहम है और जल्द बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्तियों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हांसी मे होने वाले विशाल युवा सम्मेलन से पहले वे युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में जाकर युवाओं से रूबरू होंगे और उन्हें निमंत्रण देंगे। साथ ही दिग्विजय ने संगठन नियुक्तियों से जुड़ी अहम घोषणा करते हुए बताया कि सोनीपत में पदम रांगी को युवा जिला प्रभारी, दादरी में मनीष छिल्लर को युवा जिला प्रभारी और दीपेश कारी को युवा जिला अध्यक्ष तथा साढ़ौरा हलके में विजय कुमार को युवा हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

Advertisement

Advertisement
×