Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कनाडा में सड़क हादसे में यमुनानगर के उधम प्रीत सिंह की मौत

केंद्र व राज्य सरकार से शव भारत लाने की व्यवस्था करने की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उधम प्रीत सिंह का फाइल फोटो
Advertisement

यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान उधम प्रीत सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर के रूप में हुई है। उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी में रहने वाले फोटोग्राफर गुरविंद्र सिंह का बेटा उधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में पढ़ाई कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था, दोपहर करीब ढाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

उधम प्रीत के पिता गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सिंह कलर लैब के नाम से फोटोग्राफी की दुकान हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेचकर बेटे को विदेश भेजा था।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में यमुनानगर की उपायुक्त ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है ताकि वह केंद्र सरकार से अनुरोध करके उनके बेटे के शव को भारत लाया जा सके।

Advertisement
×