Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मतलौडा में कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

जिला कांग्रेस कमेटी पानीपत ग्रामीण के तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला, मतलौडा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में आयोजित सम्मेलन में मंचासीन प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष रमेश मलिक। -हप्र
Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी पानीपत ग्रामीण के तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला, मतलौडा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सम्मेलन में ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, जमीनी स्तर पर गतिविधियों को गति देने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि और मतलौडा ब्लॉक प्रधान विकास शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत करें। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि एक मजबूत संगठन की बुनियाद हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है। पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को प्रत्येक ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, कांग्रेस नेता खुशीराम जागलान, सतपाल वाल्मीकि, बलवान वाल्मीकि, रणजीत रोड, सतेंद्र जांगड़ा, अनिल मलिक, जयवीर देशवाल, सतपाल रोड, मनजीत देशवाल मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×