Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनता और पार्टी के बीच पुल का काम करते हैं कार्यकर्ता : लाठर

मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत घरौंडा विधानसभा के मधुबन मंडल के पदाधिकारी की एक बैठक गांव बसताड़ा में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष मोनिक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरौंडा के गांव बसताड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर का स्वागत करते कार्यकर्ता। -निस
Advertisement

मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत घरौंडा विधानसभा के मधुबन मंडल के पदाधिकारी की एक बैठक गांव बसताड़ा में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष मोनिक भी मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने मंडल के पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता सेवा व समर्पण के प्रतीक होते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर नीतियों को लागू करने में सहयोग करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकती। जिलाध्यक्ष लाठर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और जनता के बीच पुल का काम करते हैं, पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता आम जन को भाजपा की राष्ट्र हित की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें।

मधुबन मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ समिति का गठन करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जो भाजपा की राष्ट्रहित विचारधारा से लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करे, वही सही मायने में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। बैठक में मंडल महामंत्री सतबीर गोस्वामी, अजय राणा, संदीप लोहट, राजेश जोगी, रामफल सैनी, सुनील मोह, अशोक पंचाल, मंजीत वशिष्ठ, प्रवेश चौहान, श्याम लाल, बाला देवी, राजवंती, ब्रीमपाल व रामचन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×