क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे : आदित्य सुरजेवाला
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव दिवाल स्थित रविदासिया चौपाल में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह रविदासिया भवन...
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव दिवाल स्थित रविदासिया चौपाल में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह रविदासिया भवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन सामाजिक परिवर्तन, समानता और सामूहिक प्रगति का एक जीवंत प्रतीक बनेगा। इसके माध्यम से गांव के लोग अपने सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक सुचारू और बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही वे विपक्ष में हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को किसी भी राजनीतिक रंग या भेदभाव से ऊपर रखकर हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

