Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वन्य जीव इंस्पेक्टर व पशु प्रेमी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने अम्बाला के मॉडल टाउन ऑफिस में की कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला शहर में आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती एसीबी की टीम।  -हप्र
Advertisement

एंटी करप्शन ब्यूरो (एबीसी) की टीम ने वन विभाग के माॅडल टाउन आॅफिस में कार्रवाई करते हुए एक वन्य जीव इंस्पेक्टर और एक अन्य को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया। एबीसी की टीम बरामद किए पैसे व दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पता चला है कि दूसरा आरोपी विभाग में चालक है। जानकारी के अनुसार गांव सपहेड़ा भीलपुरा निवासी शिकायतकर्ता संदीप ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उससे वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश और चालक भरत द्वारा 50 हजार रुपयों की मांग की जा रही है। टीम ने जाल बिछाया और बृहस्पतिवार दोपहर शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपए देकर वन विभाग कार्यालय में भेजा जहां उसने चालक को 30 हजार रुपये दे दिए। जैसे ही भरत ने रुपये हाथ में पकड़े, टीम ने उसे दबोच लिया। वन विभाग के कार्यालय में करीब 1 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश को भी अरेस्ट कर लिया।

एबीसी के सब इंस्पेक्टर गौरव बख्शी ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप पिग और डॉग फार्म चलाता है, जिसके लिए उसे कच्चे मीट की जरूरत होती है। यह मीट उसने अपने यहां भंडारण किया हुआ था। पता चलने पर आरोपियों ने उसके स्थान से वह मीट बरामद कर लिया, लेकिन कानूनी कार्रवाई करने की जगह संदीप को 50 हजार रुपये रिश्वत देने को कहा। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ जिसमें से आरोपी 10 हजार पहले ही ले चुके थे। शेष 30 हजार रुपये और देने के लिए दबाव डाल रहे थे।

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement
×