हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के विभिन्न इलाकों में दौरा करके कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा की साधु-संतों का काम समाज में सुधार लाना है जबकि सरकार संविधान से चलती है। उन्होंने कहा कि साधु संतों ने हमेशा काम और क्रोध से दूर रहने का रास्ता बताया है, क्योंकि काम क्रोध से व्यक्ति नष्ट होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में शरीर और मां की शुद्धि होती है इंसान प्रसन्न रहता है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में भाग लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए श्याम सिंह राणा ने कहा कि संगठन से ही सरकार बनती है जिस पार्टी का संगठन मजबूत होगा वहां उसकी सरकार बनेगी और लोगों के विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भाजपा है वहां भाजपा रिपीट होगी, जहां नहीं है वहां लोग भाजपा को मौका देंगे। श्याम सिंह राणा ने विपक्ष के लाडवा की सड़कों के हालात को लेकर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लाडवा में पूरा विकास हो रहा है। लाडवा नगर पालिका विकास के पूरे काम कर रही है।

