शहीदों की बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे : कश्यप
इन्द्री में तिरंगा यात्रा का विधायक ने किया नेतृत्व
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में इन्द्री में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई यह यात्रा उधम सिंह चौक, सिविल अस्पताल, बस स्टैंड और शहीदी चौक से होते हुए गुजरी।
विधायक कश्यप ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र भारत की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिये देश की स्वतंत्रता में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता व जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में ऐसे आयोजन देश के कोने-कोने में किए जाते हैं, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंदर सिंह पंजोखरा, मंडल अध्यक्ष संजय कांबोज, अनिल चौहान, अनुज गर्ग, जोनी शर्मा, प्रियंका घाटपाल मौजूद रहे।

