काली राख से परेशान वार्ड वासियों ने विधायक घनश्याम दास को सौंपा ज्ञापन
वार्ड नंबर 10, 12, 13, 14 व 15 में काली राख की समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल के नेत्तव में माेहल्ले के लोग यमुनानगर विधायक घनश्याम दास से मिले व क्षेत्र...
वार्ड नंबर 10, 12, 13, 14 व 15 में काली राख की समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल के नेत्तव में माेहल्ले के लोग यमुनानगर विधायक घनश्याम दास से मिले व क्षेत्र में उड़कर आ रही काली राख की समस्या से अवगत करवा कर स्थाई समाधान करवाने की मांग की। परेशान लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर मांग की कि वह प्रदूषण विभाग के किसी अधिकारी को आदेश दें कि वह हमारे किसी एक मोहल्ला में रात बिताएं, सुबह उठेंगे तो पहचान में नहीं आएंगे ऐसे हालत हो जाते हैं। लता रानी, गित्ती, कुसुम देवी, ममता, महेन्द्र मित्तल, संजय मित्तल, अखिलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, बृजमोहन, अन्नु शर्मा, विजय अग्रवाल ने बताया की छोटी लाइन, संत नगर, न्यू मार्केट, विश्वकर्मा महोल्ला, पुराना रादौर रोड, कैंप, पटेल नगर, पुराना हमीदा, जमना गली, चूना भट्ठी, सुभाष गली, कृष्णा गली, राजा राम गली, पुराना सहारनपुर रोड, तीर्थ नगर आदि क्षेत्रों में काली राख (केरी) उड़ कर आती है। हर समय काली राख उड़ती रहती है। इससे क्षेत्र में सांस सम्बंधी बीमारी के बहुत ज्यादा मरीज हो गये हैं। लोगों की आंखों में जलन रहती है। समस्या बहुत विकराल रूप लेती जा रही है। खुले में कोई सामान नहीं रख सकते। बार बार सफाई करनी पड़ती है। पानी तक प्रदूषित हो गया है। क्षेत्र वासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि प्रदूषण विभाग से जांच करवाई जाये और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। विधायक घनश्याम दास ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये, साथ ही कहा कि वह स्वयं भी दौरा करेंगे और समस्या का समाधान शीघ्र करवाया जायेगा।

