Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वयंसेवकों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से बनायीं सुंदर कलाकृतियां

श्री जयराम कन्या कॉलेज का एनएसएस शिविर संपन्न सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डा. आनंद कुमार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र के श्री जयराम कन्या महाविद्यालय में अतिथियों के साथ स्वयंसेवी छात्राएं एवं शिक्षक। -हप्र
Advertisement

श्री जयराम कन्या कॉलेज का एनएसएस शिविर संपन्न

सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डा. आनंद कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टीके शर्मा भी मौजूद रहे। श्री जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम स्वयंसेवकों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से सुंदर कलाकृतियां बनाकर भव्य प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सशक्त प्रक्रिया है। एनएसएस स्वयंसेवी युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×