Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तीर्थ स्थलों और मंदिरों में जाने से संवरता है भाग्य : मिड्ढा

तीर्थ स्थलों और मंदिरों में जाने से मनुष्य का भाग्य संवरता है। यह बात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मोहल्ला रामनिवास स्थित सनातन धर्म मंदिर में कही। डॉ. मिड्ढा पंडित तुलसी दास के निर्वाण दिवस पर आयोजित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में आयोजित सत्संग समारोह में संतों से आशीर्वाद लेते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा।  -हप्र
Advertisement

तीर्थ स्थलों और मंदिरों में जाने से मनुष्य का भाग्य संवरता है। यह बात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मोहल्ला रामनिवास स्थित सनातन धर्म मंदिर में कही। डॉ. मिड्ढा पंडित तुलसी दास के निर्वाण दिवस पर आयोजित एक दिवसीय संत्सग समारोह में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, भाजपा जिला प्रभारी और पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, समाजसेवी देवीदयाल तायल, सुभाष गर्ग, राकेश बंसल, धर्मपाल बुढलाडिया, सत्यपाल गुप्ता, पूर्व नगर परिषद् चेयरमैन दर्शन नागपाल मौजूद रहे। इस अवसर पर योग अनुभव मंदिर बीघड़ रोड, फतेहाबाद की साध्वी शांत योगानंद ने प्रवचन किए।

डिप्टी स्पीकर डॉ. मिड्ढा ने कहा कि अगर सत्संग समारोह में या मंदिर में हम भाव से आते हैं तो हमें भगवान की प्राप्ति संभव है। अगर भाव नहीं है तो हमारा समारोह स्थल पर आना व्यर्थ है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक माता ने लड्‌डू गोपाल में भी भगवान को पा लिया क्योंकि उनका भाव था कि लड्‌डू गोपाल ही भगवान है। सत्संग समारोह में पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग, पूर्व पार्षद राकेश गंभीर, लख्मीचंद सरदाना, प्रवीण जिंदल, जगत रुखाया, तुलसीदास रहेजा, वेदप्रकाश नारंग और राजीव चौधरी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×