शांति कालोनी बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन कल
शांति कालोनी बस्ती की ओर से एक मार्च को हनुमान गेट जगाधरी पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सह नगर संयोजक माधव और लक्ष्य बिंद्रा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को...
Advertisement
शांति कालोनी बस्ती की ओर से एक मार्च को हनुमान गेट जगाधरी पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सह नगर संयोजक माधव और लक्ष्य बिंद्रा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शांति कालोनी बस्ती आयोजन समिति द्वारा घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति के सदस्य सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निमंत्रण पत्र व हवन सामग्री का भी वितरण कर रहे हैं।
आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

