Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव डीग के ग्रामीणों को मिली खेल प्रांगण व सामुदायिक केंद्र की सौगात

प्रशासन के रात्रि ठहराव में निपटीं 50 शिकायतें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद के गांव डीग में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी विश्राम कुमार मीणा। -निस
Advertisement

डीसी ने प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के दिए आदेश, सोमवार से होगी नई नियुक्ति

शाहाबाद के गांव डीग में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर विकास कार्यों की नींव रखी। डीसी विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीसी ने ग्रामीणों की एक प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए शिक्षा विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि डीग के प्राइमरी स्कूल में सोमवार से एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में 66 बच्चों पर केवल एक शिक्षक होने की समस्या को उन्होंने गंभीरता से लिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा 2 से 3 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने पर युवाओं के लिए आधुनिक खेल प्रांगण विकसित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की अनुदान राशि जल्द जारी की जाएगी, जिससे सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो सके। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रत्येक माह एक गांव में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार दून, जिला परिषद सीईओ शंभू राठी, डीएसपी रामकुमार, सरपंच नेहा देवी और सरपंच प्रतिनिधि सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

शिविर में समस्याओं का त्वरित निवारण

Advertisement

रात्रि ठहराव के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। प्राप्त शिकायतों में 20 मामले पेंशन और परिवार पहचान पत्र से संबंधित थे, जबकि 15 शिकायतें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ से जुड़ी थीं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित शिकायतों की एटीआर 3 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया कि यदि कोई नागरिक आज अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा सका है, तो वह किसी भी सोमवार या बृहस्पतिवार को एसडीएम या डीसी कार्यालय में समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या का समाधान पा सकता है।

Advertisement
×