Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वेदांता स्कूल का टैलेंट हंट : 867 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलौदा खुर्द ने कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य टैलेंट हंट स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया। इस प्रतियोगिता में 867 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र भी इसमें शामिल हुए।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के वेदांता स्कूल में टैलेंट हंट स्कॉलरशिप टेस्ट देते विद्यार्थ। -निस
Advertisement

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलौदा खुर्द ने कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य टैलेंट हंट स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया। इस प्रतियोगिता में 867 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र भी इसमें शामिल हुए। परीक्षा के साथ-साथ खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी देखी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या वीना दारा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत की सराहना की। डायरेक्टर इंजीनियर प्रदीप नैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। स्कॉलरशिप टेस्ट का परिणाम 12 मार्च को घोषित होगा और पुरस्कार वितरण समारोह उसी दिन आयोजित किया जाएगा। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतियोगी भावना और सीखने की रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×