Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उकलाना में अंडरपास के कार्य में तेजी लाने के लिए सीएम से आग्रह

भाजपा के प्रांतीय नेता एवं पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में एक शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान उकलाना अंडरपास को लेकर विशेष बातचीत की और अंडरपास के काम को तेजी से करवाने का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उकलाना के भाजपा प्रांतीय नेता एवं पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए। -निस
Advertisement

भाजपा के प्रांतीय नेता एवं पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में एक शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान उकलाना अंडरपास को लेकर विशेष बातचीत की और अंडरपास के काम को तेजी से करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उकलाना हलके के विकास कार्यों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विकास कार्यों व अंडरपास को लेकर कहा कि इस प्रकिया में तेजी से कार्य किया जाएगा तथा उकलाना हलके के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्रीनिवास गोयल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
×