हरियाणा को नयी ऊर्जा देगा केन्द्रीय बजट : कंवरपाल
पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में हरियाणा को इंफ्रा और कृषि का सुनहरा तोहफा मिला है। लगभग 12.2 लाख करोड़ कैपेक्स से रोजगार के...
पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में हरियाणा को इंफ्रा और कृषि का सुनहरा तोहफा मिला है। लगभग 12.2 लाख करोड़ कैपेक्स से रोजगार के लाखों द्वार खुलेंगे। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि किसानों का उत्सव, युवाओं की उड़ान केंद्रीय बजट से हरियाणा की नई समृद्धि का आगाज हो रहा है। सेमिकंडक्टर से लेकर बायोफार्मा तक हरियाणा को टेक्नोलॉजी हब बनाने का बजट में ब्लूप्रिंट है। केंद्र सरकार का बजट हरियाणा राज्य को नयी ऊर्जा देगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट से एमएसएमई, फार्मा आयुर्वेदिक, आयुष को बल मिलेगा। यह बजट न केवल वर्तमान जरूरत को पूरा करता है बल्कि भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए भी यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने भी केंद्र सरकार के बजट की प्रशंसा की।

