Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केंद्रीय बजट जन केंद्रित सुधारों का स्पष्ट संकेत : बराला

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे परिपक्व दूरदर्शी और सुधारोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक नींव को सुदृढ़ करता है और जन केंद्रित सुधारों का स्पष्ट संकेत है। कर्तव्य भवन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
Advertisement

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे परिपक्व दूरदर्शी और सुधारोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक नींव को सुदृढ़ करता है और जन केंद्रित सुधारों का स्पष्ट संकेत है। कर्तव्य भवन में पहली बार तैयार किया गया यह बजट मोदी सरकार के कर्तव्य संकल्प और समर्पण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में एक विश्वसनीय रोडमैप प्रस्तुत करता है। सांसद बराला ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, भू राजनीतिक व्यवधानों और तीव्र तकनीकी परिवर्तनों के दौर में यह बजट भारत की आर्थिक विश्वसनीयता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट संकेत देता है कि भारत जिम्मेदारी के साथ विकास का मार्ग अपनाएगा। राजकोषीय स्थिरता को बाधा नहीं बल्कि दीर्घकालिक विकास का सक्षमकर्ता माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
×