Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानीपत में पत्थरगढ़ घाट पर यमुना में डूबने से 2 की मौत

पानीपत के गांव नवादा पार के दो किशोर व एक बच्चा शुक्रवार को दोपहर बाद यमुना में स्नान करने के लिये गांव पत्थरगढ घाट पर गये थे। जिसमें गांव नवादा पार का छठी कक्षा में पढने वाला 15 वर्षीय आवेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के गांव नवादा पार में यमुना में डूबे जाबीर व आवेश के शवों को एम्बूलेंस में रखते ग्रामीण। -हप्र
Advertisement

पानीपत के गांव नवादा पार के दो किशोर व एक बच्चा शुक्रवार को दोपहर बाद यमुना में स्नान करने के लिये गांव पत्थरगढ घाट पर गये थे। जिसमें गांव नवादा पार का छठी कक्षा में पढने वाला 15 वर्षीय आवेश पुत्र इरशाद, तीसरी कक्षा में पढने वाला 12 वर्षीय जैद पुत्र समीम और 17 वर्षीय सावेज पुत्र अल्ताफ शामिल है। दोनो किशोर आवेश, सावेज और बच्चा जैद यमुना में स्नान करते समय गहरे कुंड की तरफ चले गये और वे तीनो गहरे कुंड में डुबने लगे तो उन्होंने बचाने के लिये शोर मचाया। उसी दौरान गांव नवादा पार का ही 30 वर्षीय युवक जाबीर पुत्र कामिल उनकी तलाश करता हुआ वहां पहुंच गया। युवक जाबीर ने उनको डूबते हुए देखा तो उसने पहले जैद व सावेज को तो डूबने से बचा लिया लेकिन जाबीर जब आवेश को यमुना के कुंंड से बाहर निकालने की कौशिश कर रहा था तो वह स्वयं भी डूब गया और आवेश भी डूब गया। उन दोनो के डूबने की सूचना मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यमुना में डूबे जाबीर व आवेश को बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवक जाबीर व किशोर आवेश के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल में भिजवाया। हालांकि जब तक एम्बूलेंस पहुंची परिजन किशोर आवेश व युवक जाबीर के शवों को गांव नवादा पार ले आये थे और वहीं से एम्बूलेंस द्वारा सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि गांव पत्थरगढ के सामने यूपी के गांव खुरगान की जमीन पर यमुना में रेत की खान की वजह से गहरे कुंड बने हुए है और दोनो किशोरों व बच्चे को स्नान करते समय मालूम नहीं था कि वहां पर गहरा कुंड बना हुआ है। उसी कुंड में डूबने से किशोर आवेश व युवक जाबीर की मौत हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×