Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घरौंडा के सीएचसी इमरजेंसी कक्ष में दो पक्ष भिड़े, ईंट-पत्थर चलने से टूटा दरवाजे का शीशा

एसएमओ ने पुलिस सुरक्षा की भी उठाई मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरौंडा सीएचसी में तोड़ा गया आपातकालीन कक्ष का शीशा। -निस
Advertisement

घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात दो पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष में ईंट-पत्थर चलने से दरवाजा टूट गया और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ का काम प्रभावित हुआ। दोनों पार्टियां अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंची थी। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने थाना में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।

सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रशांत राणा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर वार्ड नंबर 06 घरौंडा निवासी आकाश लड़ाई-झगड़े में घायल होने के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ एमएलआर कटवाने और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था।कुछ देर बाद गांव कोहंड निवासी अनुज भी अपने साथियों के साथ एमएसआर के लिए आपातकालीन कक्ष में आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो पट्टी कक्ष में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया।

Advertisement

शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान दोनों ओर से ईंट और पत्थर फेंके गए। इससे आपातकालीन कक्ष का दरवाजा टूट गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ का काम भी बाधित हुआ। अस्पताल प्रशासन ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकारी कार्य में बाधा बताया है।

Advertisement

सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रशांत राणा ने पत्र में दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि रात की ड्यूटी के दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी को आपातकालीन कक्ष में तैनात किया जाए।

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एसएमओ की तरफ से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पार्टियाें को थाने में बुलाया जाएगा और ब्यान दर्ज किए जाएंगे। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
×