Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अगले 50 साल तक जलभराव से बचाव का खाका तैयार करेंगी दो एक्सपर्ट टीमें

नगर निगम की बैठक में 53 प्रस्तावों पर चर्चा, 51 पास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में निगम की बैठक अधिकारियों को निर्देश देतीं मेयर सुमन बहमनी व डीसी प्रीति।  -हप्र
Advertisement

नगर निगम की आम बैठक मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एजेंडे में शामिल 53 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य मुद्दा जलभराव व सफाई व्यवस्था का रहा। डीसी एवं निगम आयुक्त प्रीति की उपस्थिति में हुई बैठक में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए निगम व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 एक्सपर्ट टीम हायर करने का निर्णय लिया गया। ये टीम अगले 50 सालों तक जलभराव से बचाव को लेकर खाका तैयार करेंगी। एक एक्सपर्ट टीम जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। दूसरी निगम द्वारा हायर की जाएगी। ये टीमें पूरे निगम क्षेत्र के सीवरेज, नालों, नालियों का लेवल और निर्माण चेक करेंगी। जहां लेवल सही नहीं है, उसे संबंधित विभाग द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। मार्च तक विभाग द्वारा रिपोर्ट डीसी एवं मेयर को उपलब्ध करानी होगी।

मेयर बहमनी ने कहा कि शहर में 270 प्वाॅइंट ऐसे है, जहां निगम के नालों को सीवरेज से टैप किया जाएगा। सीवरेज जाम न हो, इसलिए इन स्थानों पर चेंबर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सीवरेज जाम व जलभराव की समस्या का समाधान होगा। बैठक में उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक ने एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को पढ़ा। जिन पर पार्षदों ने खुलकर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंताओं ने ने पार्षदों के सवालों के सटीक जवाब दिए।

Advertisement

नालों की सफाई के टेंडर को मंजूरी मिली

Advertisement

निगम क्षेत्र के छोटे बड़े नालों की सफाई को लेकर कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग ने बताया कि निगम क्षेत्र के 3 मुख्य नालों और छोटे नालों की सफाई के टेंडर को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। बड़े नालों की सफाई के टेंडर की एडमिन अप्रूवल हो चुकी है। छोटे नालों की जल्द हो जाएगी। नालों की सफाई का यह टेंडर पूरे साल का होगा। जिसमें सभी नालों की 6 बार सफाई की जाएगी। मार्च में टेंडर हो जाएगा। अलॉट होते ही सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा।

खाली प्लाॅटों के मालिकों को जारी होंगे नोटिस

बैठक में पार्षद मनजीत कौर ने खाॅली प्लाटों का मुद्दा रखा। जिस पर निगम आयुक्त प्रीति ने निगम अधिकारियों से खाली प्लाॅटों की जानकारी मांगी। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 55 हजार खाॅली प्लाट हैं। अधिकतर के मालिकों की जानकारी नहीं है। डीसी ने खाॅली प्लाट मालिकों को चारदीवारी करने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन मालिकों का पता नहीं, वहां आईईसी गतिविधि करवाकर लोगों को खाली प्लाॅटों में गंदगी न डालने के प्रति जागरूक करने के आदेश दिए। उन्होंने सदन की पिछली 4 बैठकों में पास प्रस्तावों की 15 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मेयर व सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

टेढ़े पोल व क्षतिग्रस्त गली व नालियां अपने खर्च पर दुरुस्त कराए यूएचबीवीएन

बैठक में पार्षदों द्वारा उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगाए पोल तिरछे होने व पोल लगाते समय निगम की गलियां व नालियां क्षतिग्रस्त करने का भी मुद्दा रखा। डीसी प्रीति ने बिजली निगम के अधिकारियों को स्पष्टीकरण दिया। साथ ही निर्देश दिए कि एक माह में सभी टेढ़े पोल ठीक करें। पोल लगाते समय जहां सड़क, गली, नाली या सीवरेज क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे अपने खर्च से दुरुस्त कराएं।

Advertisement
×