Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रिश्वत के आरोप में बिजली निगम के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए मांगी थी रकम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बिजली के कटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बिजली निगम के 2 कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बावल के गांव करनावास निवासी राजेंद्र कुमार का बिजली का कनेक्शन कट गया था। उसे दोबारा जुड़वाने के लिए उसने बावल के बिजली निगम में आवेदन किया था। आरोप है कि लाइनमैन व क्लर्क उसे लगातार टरकाते रहे। जब राजेंद्र ने बार-बार गुहार लगाई उन्होंने कनेक्शन जोड़ने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आखिर में दोनों पक्षों के बीच 20 हजार रुपये में समझौता हो गया। निगम के कर्मचारियों से परेशान राजेन्द्र ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। बातचीत के बाद मंगलवार को बावल बिजली निगम के कार्यालय में 20 हजार रुपये देने की बात तय हो गई। एसीबी ने पाउडर लगे 20 हजार रुपये के नोट राजेन्द्र को दिये। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता (काढ़ा) व थाना प्रभारी वेद प्रकाश के साथ टीम कार्यालय के बाहर मौजूद रही। जैसे ही राजेन्द्र ने क्लर्क संजय व लाइनमैन मुकेश को पाउडर लगे 20 हजार रुपये दिये, वैसे ही इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

Advertisement
Advertisement
×