Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रुपये कई गुना करने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

तीन के खिलाफ मामला दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बैंक में पैसे जमा करवाकर अधिक लाभ देने का लालच देकर गांव चूहड़पुर निवासी नसरीना से ढाई लाख रुपये ठगने के आरोप में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी सेक्टर-17 स्थित प्राइड निधि बैंक के संचालक रहीस खान, सीमा बेगम व समीर उर्फ हाकिम खान पर है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चूहड़पुरकलां निवासी नसरीना ने बताया कि वह सेक्टर-17 स्थित प्राइड निधि बैंक में वर्ष-2016 में चपरासी कार्य करती थी। इस बैंक के संचालक मंडौली निवासी रहीस खान, पुराना हमीदा निवासी सीमा बेगम थे। बैंक में मुसिंबल निवासी समीर उर्फ हाकिम खान भी कार्य करता था। उसने बताया कि इन आरोपियों ने झासा दिया कि बैंक में स्कीम आई हुई है। यदि वह रुपये जमा करेगी तो उसे कई गुणा रुपये मिलेंगे। आरोपियों की बातों में आकर वह अपने वेतन के 10 हजार रुपये जमा कराने लगी। जब उसके ढाई लाख रुपये जमा हो गए तो आरोपियों ने उससे बांड खरीदवा दिए। यह आश्वासन दिया कि यह रकम कई गुना हो जाएगी। महिला ने बताया कि अगस्त-2025 में आरोपी अचानक से बैंक बंदकर फरार हो गए। यहां पहुंचने पर पता लगा कि आरोपियों ने इसी तरह से कई लोगों से ठगी की हुई है। उनसे भी रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी हुई है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
×